टमाटर से भरी ट्रक को हाईवा ने मारी टक्कर, ग्रामीणों में टमाट... - CG Sandesh

टमाटर से भरी ट्रक को हाईवा ने मारी टक्कर, ग्रामीणों में टमाटर लूटने मची होड़

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक टमाटर से भरी ट्रक को हाईवा ने टक्कर मार दिया. इस घटना में हाईवा चालक और परिचालक ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस और आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. वहीं सड़क पर बिखरे टमाटर बटोरने के लिए लोगों की होड़ मच गई. यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना के अंतर्गत गांव अर्जूनी और खैरताल के पास हुई. राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोंट नहीं आई. मामूली चोटों के इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया है.


बता दें, भाटापारा से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग की सड़क खराब है, जिसपर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से यह हादसा हुआ है. इससे पहले भी इस सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसके बाद भी ना तो सड़क की हालत में सुधार देखने को मिल रहा और ना ही रफ्तार में कमी आई. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें