पिथौरा : रास्ते से हटने के लिए बोलने पर की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : रास्ते से हटने के लिए बोलने पर की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुटगुना के मिडिल स्कूल के पास रोड किनारे खड़े लोगों को रास्ते से हटने के लिए बोलने पर मारपीट की. पुलिस ने आरोपियों के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

बलौदाबाजार जिले के ग्राम तुरमा निवासी छोटेलाल केंवट ने पुलिस को बताया की वह 4-5 साल से ग्राम फुटगुना में अपने ससुराल में रह रहा है. 8 जुलाई को वह अपने सायकल से मुर्गा खरीदने ग्राम गडबेडा गया था. रात करीबन 09 बजे मुर्गा खरीदकर वापस ग्राम फुटगुना जा रहा था तभी फुटगुना के मिडिल स्कूल के पास फुटगुना के दिलीप निषाद, महेन्द्र दीवान, प्रदीव दीवान व उनके साथी बैठे थे. उनको रोड से किनारे होने, रास्ता देने के लिए कहने पर तू कौन होता है हमें रास्ता से हटाने वाला कहकर छोटेलाल को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का लात से मारपीट करने लगे. मारपीट से छोटेलाल को चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी दिलीप निषाद , महेन्द्र दीवान , प्रदीप दीवान व उनके साथी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें