CG : 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारीयों ने सौंपा ज्ञापन
महासमुंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ अमित मिरी व कौशलेश तिवारी, एनएचएम संघ प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ रविशंकर दीक्षित, पूरन दास के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद रामगोपाल खूंटे जिला अध्यक्ष के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित18 बिंदु माँग को लेकर ज्ञापन दिया गया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी संघ के अपने लंबित पुरानी मांगों को लेकर लगातार माँग पत्र मंत्री एंव विधायक के दे रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले जुलाई 2023 के अनुपूरक बजट में सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों को 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा किया गया था जिसमें 37000 हजार संविदा कर्मचारियों के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.
लेकिन बहुत से विभागों को 27% वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त हो चुका है जिसमें मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन आदि लेकिन लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को अभी तक 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है.
उक्त संबंध में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री सहित 24 बार विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन दिया जा चुका हैं, उसके बाद भी किसी भी प्रकार से निराकरण नई हुवा है ,जिसके कारण संविदा स्वास्थ्य एनएचएम कर्मचारियों में लगातार रोष व्याप्त होते जा रहा है। उक्त माँग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौपा गया । जिसमें संघ के जिला अध्यक्ष रामगोपाल खूंटे ..बी एल मिश्र, देवेंद्र साहू, कोमल कुमार साहू , देवकुमार ड़डसेना, अनसुमन चंद्राकर, एकेश्वर शुक्ला, उत्तम श्रीवास परमेश्वर सेन, मनीष भारद्वाज, .सुरेन्द्र चद्राकर, पूर्णिमा चंद्राकर, अनसुया कुर्रे, सहित स्वास्थ्य विभाग के संविदा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।