महासमुंद : 12.6  लीटर देशी व अंग्रेजी शराब जप्त, दो आरोपी गि... - CG Sandesh

महासमुंद : 12.6 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस ने 10 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर दो आरोपियों से कुल 12.6  लीटर देशी व अंग्रेजी जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.  

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति भलेसर रोड सीतली नाला के पास अवैध रूप से शराब रखे हैं, जिसकी बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे हैं.

सुचना मिलने पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ मौके पर दो व्यक्ति मुखबीर के बताये हुलिये का मिले जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी  दिलीप बघेल पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद,  तथा  गुड्डू जगत पिता चित्रू जगत उम्र 29 साल निवासी वार्ड नं 24 कुम्हारपारा महासमुंद पकड़ा. जिसके कब्जे में एक सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 45 पौवा देशी प्लेन शराब (शोले) एवं 25 नग पौवा गोल्डन गोवा जिसमें प्रत्येक पौवा में 180-180 ML भरी हुई शराब रखा मिला.

मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप बघेल व गुड्डू जगत के संयुक्त कब्जे में मिले एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 45 पौवा देशी प्लेन शराब (शोले) प्रत्येक पौवा में 180 ML भरी हुई कुल 8100 ML कीमती 4050 रूपये एवं 25 नग पौवा गोल्डन गोवा जिसमें प्रत्येक पौवा में 180 ML भरी हुई कुल 4500 एमएल कीमती 3250 रूपये कुल जुमला शराब 12600 ML कुल कीमती 7300/- रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) का कारित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें