सांकरा : परसवानी चौक में घेराबंदी कर पुलिस ने जप्त की 3 लीटर... - CG Sandesh

सांकरा : परसवानी चौक में घेराबंदी कर पुलिस ने जप्त की 3 लीटर महुआ शराब.

सांकरा पुलिस ने 10 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर परसवानी चौक सांकरा में एक व्यक्ति से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सांकरा में एक व्यक्ति अपने ठेला में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है, सूचना पर पुलिस परसवानी चौक सांकरा में पहुंचकर घेराबंदी की, जहाँ एक व्यक्ति सफेद रंग की जरकीन में महुआ शराब लेकर बैठा था जिसे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जाकिर खान पिता रशीद खान उम्र 25 साल निवासी सांकरा थाना सांकरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखा एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में करीब 3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब किमती 600 रुपये बिक्री करने हेतु रखे मिलने पर जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया एवं आरोपी जाकिर खान का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें