कोमाखान : नाबालिग के अपहरण के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : नाबालिग के अपहरण के मामले में केस दर्ज

कोमाखान थाना क्षेत्र के एक गाँव से 17 वर्षीय नाबालिग युवक लापता हो गया. परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 11 जुलाई को नाबालिग युवक को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.

परिजनों ने आसपास पता तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 137 (2) भा.न्या.सं. के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें