भाइयों के साथ बैठी बहन की गाज गिरने से मौत - CG Sandesh

भाइयों के साथ बैठी बहन की गाज गिरने से मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वारी से आकाशीय बिजली से बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12  वर्षीय बच्ची बारिश होने के कारण अपने भाइयों के साथ पेड़ के नीचे बैठी थी. इस दौरान अचानक से बिजली गिरी और बच्ची की मौत हो गई, इस दौरान बच्ची के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पतल में जारी है। 

घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, ग्राम मुड़वारी में आम के पेड़ के नीचे लक्ष्मी कुशवाहा (12) अपने दो छोटे भाइयों आशीष कुशवाहा (3) एवं शिब्बू कुशवाहा (4) के साथ बारिश से बचने के लिए बैठी थी।

तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें तीनों घायल हो गए। किसी तरह गांव वालों की मदद से उन्हें उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में भर्ती करवाया गया। जहां लक्ष्मी कुशवाहा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतिका के दोनों भाइयों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें