पिथौरा : तीन लोगों ने जूते चप्पल और डंडे से युवक को पिटा - CG Sandesh

पिथौरा : तीन लोगों ने जूते चप्पल और डंडे से युवक को पिटा

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली के पास बाइक सवार को पीछे से आ रही बाइक सवार ने डंडे से मारा. उसके बाद दो व्यक्ति और आये और जुते चप्पल से मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम लामीडीह निवासी देवेन्द्र जांगडे ने पुलिस को बताया की 11 जुलाई को वह अपने भाई अरमान जांगडे के साथ मोटर सायकल में ग्राम झलप की ओर से अपने गांव लामीडीह जा रहा था. शाम लगभग 08:30 बजे ग्राम सोनासिल्ली से लामीडीह जाने वाली मोड रोड पर पहुंचे थे तभी पीछे तरफ से मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया और देवेन्द्र के सिर में डंडा से मारा उसके बाद दो व्यक्ति और आये जिन्हे देवेन्द्र नहीं पहचानता है. उन्होने ने भी देवेन्द्र को जुते चप्पल से मारपीट किये जिसे अरमान जांगडे देखा है एवं उसमें से एक व्यक्ति को पहचानता है, जो ग्राम सरगतोरा का यशवंत पटेल है.

आरोपी मारपीट किये और गंदी-गंदी गाली गलौज कर भाग गये. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी यशवंत पटेल एवं अन्य दो के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें