महासमुंद : सवारी बैठाने की बात को लेकर बस स्टैंड में कंडेक्टर से मारपीट.
आरंग बस स्टैंड में सवारी बैठाने की बात एवं पुरानी रंजीश की बात को लेकर एक बस कंडेक्टर से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर महासमुदं पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
ग्राम शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना निवासी चन्द्रहास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह खनुजा बस ट्रेवल्स महासमुंद में कंडेक्टर का काम करता है. खनुजा ट्रेवल्स बस क्रमांक CG 06 H 0224 जो रायपुर से बुंदेली, बुंदेली से रायपुर चलता है. जिसमे वह 10 जुलाई 2024 को बस चालक नारायण सोनी के साथ रायपुर से बुंदेली जाने के लिये निकला था, दोपहर करीब 12:30 बजे आरंग बस स्टैण्ड में पहूँचकर सवारी बैठा रहा था, उसी समय आरंग का जीतु एवं शेख जो चन्द्राकर ट्रेवल्स मे काम करते हैं, आये और सवारी बैठाने की बात एवं पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसके साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये जीतु बेल्ट से एवं शेख हाथ मुक्का से मारपीट किया. मारपीट से चन्द्रहास को चोट आया है, घटना को बस ड्रायवर नारायण सोनी, देवा पांडे देखे व बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.