महासमुंद : मारुती कार की ठोकर से बाइक सावर हुए घायल. - CG Sandesh

महासमुंद : मारुती कार की ठोकर से बाइक सावर हुए घायल.

महासमुंद थाना अंतर्गत बेमचा में राईस मिल के पास एक मारुती कार की ठोकर से बाइक सावर दो व्यक्ति घायल हो गए जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

विजय कुमार विश्वकर्मा निवासी तुमागांव ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2024 को उसका पुत्र डोमेंद्र विश्वकर्मा अपने मित्र राहूल यादव के साथ मोटर सायकल क्र0 CG 22 7948 में तुमगांव से महासमुंद आ रहे था, मोटर सायकल को अपनी दिशा में राहुल यादव चला रहा था तथा उसके पीछे डोमेंद्र विश्वकर्मा बैठा था. रात लगभग 9.00 बजे बेमचा राईस मिल के पास हनुमान मंदिर के सामने महासमुंद की ओर से जा रही वाहन मारूती कार क्रमांक JH 01 BU 4902 को उसका चालक तेज रफ्तार से एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर विपरित दिशा में जाकर डोमेंद्र विश्वकर्मा और राहूल यादव को मोटर सायकल सहित ठोकर मार दिया जिससे डोमेंद्र विश्वकर्मा के दाहिने आंख में चोंट आयी और उसके बायें हाथ की कलाई,  बाया पैर में घुटने के पास और उसके सर में गंभीर चोंट आयी तथा राहूल यादव के बाया पैर में गंभीर चोट आयी. इसके बाद दोनों को 112 वाहन की सहायता से ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद भेजी जहां चोंट की गंभीरता को देखते हुये उन्हें रिफर कर दिया गया.

मामल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध सदर धारा 281, 125(A) BNS कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें