महासमुंद : अंडा भुंजी का पैसा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा में अंडा भुंजी का पैसा मांगने पर दूकानदार से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई.
ग्राम खैरा निवासी भुवन विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह संजय गार्डन के पास ठेला में भेल, गुपचुप, एग रोल बेचने का काम करता है, जहाँ 11 जुलाई 2024 को शाम करीब 07 बजे ग्राम खैरा निवासी दीपक यादव अंडा भुंजी खाया और बिना पैसा जा रहा था जिसे भुवन पैसा नही दिये हो पैसा दो कहकर बोलने से वह मुझे तू पैसा मांगने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज देने लगा. जिसे भुवन ने गाली देने से मना किया तो तुम लोगों को देख लुंगा आज तुम सबको जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया.
यह सब देख सुनकर भुवन की पत्नी सोनिया विश्वकर्मा एवं भाभी संतोषी विश्वकर्मा उसे मना किये तो वह उनके साथ भी गंदी गंदी गाली गलौज किया. धमकी चमकी देते रमेश सिन्हा, बसंती साहू एवं अन्य लोग देखे सुने, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.