पिथौरा : अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो ने लगाई फांसी - CG Sandesh

पिथौरा : अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो ने लगाई फांसी

पिथौरा थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो ने फांसी लगा ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे लिलाधर सिन्हा पिता दुजेराम उम्र 35 साल निवासी महल पारा पिथौरा ने पिथौरा में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली.

वहीं दूसरी घटना ग्राम सोनासिल्ली की है, जहाँ जानकी ध्रुव पति शिवलाल उम्र 42 साल निवासी ग्राम सोनासिल्ली ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें