मयूरभंज में ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रि‍यों से भरी बस, ड्रा... - CG Sandesh

मयूरभंज में ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रि‍यों से भरी बस, ड्राइवर समेत तीन की मौत; 20 घायल

भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले के बेतनटी थाना अन्तर्गत बुढ़ीखमार चौक के समीप आज भोर के समय एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक ट्रक को पीछे से एक तीर्थयात्री बस ने टक्कर मार दी, जिससे तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई है जबकि 20 यात्री घायल हैं।

बस में कुल 23 यात्री सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों के बीच 2 पुरुष हैं, जबकि एक महिला हैं। घायलों में पुरुष-महिला एवं बच्चे भी शामिल हैं।


स्‍थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से तीर्थयात्रियों को लेकर बस गया जा रही थी। बूढ़ीखमार चौक के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। बस ने शनिवार सुबह तड़के ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि बस में 23 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि हादसा बस चालक को नींद आने के कारण हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें