तेंदूकोना : बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज - CG Sandesh

तेंदूकोना : बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी के पास बस की ठोकर से मसाला व्यापारी की कार हो गई. आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

हर्ष कुमार अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल निवासी जामुल दुर्ग ने पुलिस को बताया की वह मसाले का व्यापार करता है. वह 12 जुलाई 2024 को भिलाई अपने निवास से व्यापार के संबंध में ऑर्डर लेने, वसुली करने अपने स्वीफ्ट कार क्रमांक CG07BY6471 से झलप होते हुए तेन्दुकोना भुरकोनी जा रहा था. 

इसी दौरान धामनतोरी मोड से करीब 20 मीटर आगे तेन्दुकोना की ओर, तेन्दुकोना की ओर से आ रही तेज रफ्तार दीवान बस क्रमांक CG23E3300 का चालक तेजी एवं लापरवाही से अपने बस को चलाते आकर हर्ष के कार को सामने से ड्रायवर सीट की ओर ठोकर मार दिया. हादसे में हर्ष व उसके ड्रायवर भूपेन्द्र यादव को कोई चोंट नहीं लगी है किन्तु उनकी गाड़ी का ड्रायवर साईड का दरवाजा बोनट एवं इंजन को काफी क्षति पहुंची है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें