आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत - CG Sandesh

आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत

बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को दी गई. सीएमओ ने एक बयान में बताया कि सबसे ज्यादा छह मौतें मधुबनी में हुईं, इसके बाद औरंगाबाद में चार, पटना और रोहतास दो, भोजपुर, कैमूर, सारण, जहानाबाद, गोपालगंज, सुपौल, लखीसराय और मधेपुरा जिलों में एक-एक मौत हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सभी एहतियात बरतने और जब तक आवश्यक न हो बाहर जाने से बचने व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली सलाह का पालन करने का भी आग्रह किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें