महासमुदं : बदतमिजी से बात करता है कहकर की पिटाई, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुदं : बदतमिजी से बात करता है कहकर की पिटाई, मामला दर्ज

महासमुदं के ग्राम बेमचा में मुझसे बदतमिजी से बात करता है कहकर एक ने दुसरे की पिटाई कर दी.

वार्ड क्रमांक 01 महासमुदं निवासी ओमकार देवांगन ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई 2024 को सुबह करीबन 11.00 बजे वह ग्राम बेमचा के चोपडा राईस मिल के पास नरेंद्र देवांगन के साथ बैठकर आपस में बातचीत कर रहा था, उसी समय नरेंद्र देवांगन मुझसे बदतमिजी से बात करता है कहकर गुस्सा में आकर ओमकार को अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

मारपीट करने से ओमकार के बायें गाल में चोंट लगकर खून निकलने लगा, जिसके बाद वह शासकीय अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाया.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें