महासमुंद : आइक्रीम पार्लर से ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : आइक्रीम पार्लर से ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी

महासमुंद के स्वामी चौक में स्थित एक आइक्रीम पार्लर से ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी करने की खबर सामने आई है.

मो. असपाक चौहान ने पुलिस को बताया कि वह स्वामी चौक महासमुंद में जम जम आइक्रीम पार्लर का संचालन करता है, जहाँ वह 11 जुलाई 2024 के रात्रि करीबन 11.00 बजे रोज की भांति दुकान का शटर गिराकर ताला बंद कर घर चला गया. इसके बाद 12 जुलाई 2024 की सुबह करीबन 06.00 बजे जब वह अपने आईसक्रीम पार्लर की तरफ घुमने के लिये गया तो देखा कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था, शटर थोड़ा खुला था. फिर अंदर जाकर देखा तो उसके गल्ले से चिल्हर पैसा करीबन 4000 रूपये नहीं था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें