महासमुंद : तेरा लड़का दिखाई देगा तो जान से मार देगे, घर में घ... - CG Sandesh

महासमुंद : तेरा लड़का दिखाई देगा तो जान से मार देगे, घर में घुसकर महिला को दी धमकी.

महासमुंद के ईमलीभाठा में दो लोगों ने एक घर में घुसकर महिला को उसके बेटे को जान से मार देने की धमकी दी.

ईमलीभाठा महासमुंद निवासी नवनीत जांन ने पुलिस को बताया कि वह  ड्रायविग का काम करता है, तथा 12 जुलाई 2024 को काम से बाहर गया था,  तो रात्रि करीब 9:30 बजे उसकी माँ गीता जांन ने उसे फोन कर बतया कि आज तु घर मत आना,  देवन्द्र गिरी और उसका भाई रूपेश गिरी घर अंदर आकर धमकी देकर गया है कि तेरा लड़का नवनीत जांन दिखाई देगा तो उसे आज जान से मार देगे कहकर गाली गलौच देकर चला गया है, इस कारण तु घर मे मत आना. क्योकि तेरा भाई स्मीथ जांन घर पर नही है.

इसके बाद नवनीत महासमुंद पहुंचकर अपने भाई स्मीथ जांन के साथ थाना रिपोर्ट दर्ज कराया, मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें