महासमुंद : चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस ने 12 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर एक लड़के को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. यह लड़का एक धारदार चाकू को लहराकर डरा धमका रहा था, जिससे आने जाने वाले लोग भयभीत थे.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का NH 353 रोड सितली नाला पुल के उपर बागबाहरा रोड महासमुंद में अपने हाथ में रखे एक धारदार चाकू को लहरा लहरा कर रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, जिसपर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर देखा तो एक लड़का अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराकर डरा धमका रहा था, जिससे आने जाने वाले लोग भयभीत हो रहे थे. पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम गौरव प्रधान पिता स्व0 प्यारे लाल प्रधान उम्र 19 साल वार्ड न0 30 नयारावण भाठा महासमुंद का निवासी बताया, जिसे पुछताछ करने पर घटना स्थल में लोगो को डराने हेतु चाकू दिखाना बताया, जिसपर पुलिस ने आरोपी गौरव प्रधान के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को मौका में गिरफ्तार कर कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.