news-details

दैनिक राशिफल : रविवार, 14 जुलाई 2024, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, १४ जुलाई २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३७
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१६
चन्द्रोदय: 🌝 १२:४८
चन्द्रास्त: 🌜२४:०८
अयन 🌖 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (काल)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (१७:२५ से नवमी)
नक्षत्र 👉 चित्रा (२२:०६ से स्वाती)
योग 👉 शिव (०६:१६ से सिद्ध)
प्रथम करण 👉 बव (१७:२५ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (पूर्ण रात्रि)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र   🌟 तुला (०८:३९ से)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री)
गुरु 🌟 वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:५०
अमृत काल 👉 १४:५७ से १६:४४
रवियोग 👉 २२:०६ से २९:२६
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१९ से १९:३९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२० से २०:२१
निशीथ मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४३
राहुकाल 👉 १७:३६ से १९:२०
राहु वास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२३ से १४:०७
दुर्मुहूर्त 👉 १७:२९ से १८:२४
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (१७:२५ से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम ०८:४३ से)
शिववास 👉 श्मशान में (१७:२५ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - उद्वेग     २ - चर
३ - लाभ     ४ - अमृत
५ - काल     ६ - शुभ
७ - रोग       ८ - उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - शुभ     २ - अमृत
३ - चर       ४ - रोग
५ - काल   ६ - लाभ
७ - उद्वेग   ८ - शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
दुर्गाष्टमी, परशुराम अष्टमी (उड़ीसा), खरसी पूजा (त्रिपुरा), विवाह मुहूर्त तुला ल० (दोपहर १२:४८ ये ०३:०६), मेष ल० (मध्यरात्रि १२:०९ से ०१:४६) तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:२६ से दोपहर १२:३३ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २२:०६ तक जन्मे शिशुओ का नाम                  
चित्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पो, रा, री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम स्वाती नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (रू, रे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन - २७:२४ से ०५:३९
कर्क - ०५:३९ से ०८:००
सिंह - ०८:०० से १०:१९
कन्या - १०:१९ से १२:३७
तुला - १२:३७ से १४:५८
वृश्चिक - १४:५८ से १७:१७
धनु - १७:१७ से १९:२१
मकर - १९:२१ से २१:०२
कुम्भ - २१:०२ से २२:२८
मीन - २२:२८ से २३:५१
मेष - २३:५१ से २५:२५+
वृषभ - २५:२५+ से २७:२०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक - ०५:२५ से ०५:३९
शुभ मुहूर्त - ०५:३९ से ०८:००
मृत्यु पञ्चक - ०८:०० से १०:१९
अग्नि पञ्चक - १०:१९ से १२:३७
शुभ मुहूर्त - १२:३७ से १४:५८
रज पञ्चक - १४:५८ से १७:१७
शुभ मुहूर्त - १७:१७ से १७:२५
चोर पञ्चक - १७:२५ से १९:२१
शुभ मुहूर्त - १९:२१ से २१:०२
रोग पञ्चक - २१:०२ से २२:०६
शुभ मुहूर्त - २२:०६ से २२:२८
मृत्यु पञ्चक - २२:२८ से २३:५१
रोग पञ्चक - २३:५१ से २५:२५+
शुभ मुहूर्त - २५:२५+ से २७:२०+
मृत्यु पञ्चक - २७:२०+ से २९:२६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक कलह बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह विलंब राजयोग भाग्योदय पति-पत्नी में कलह प्रेम प्रसंग में असफलता विदेश यात्रा ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926 570
फोन पेय 8889391334


आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान भी बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य के आरंभ की योजना बनेगी जो कि भविष्य के लिये लाभदायक सिद्ध होगा परंतु आज कोई नया कार्य आरंभ ना करें। आस-पास के धार्मिक स्थान की यात्रा से मन को शान्ति मिलेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे परंतु आज इनसे किसी न किसी कारण मानसिक क्लेश ही मिलेगा। संध्या बाद परिस्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्र के कारण कलह के योग बनेंगे। खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्ज के कारण परेशानी होने की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में क्रोध की अधिकता रहने से किसी प्रियजन अथवा आस पड़ोसी से तकरार होने की प्रबल संभावना है। सेहत भी नरम रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा। आज विरोधी प्रबल रहेंगे मौन रहकर मध्यान तक का समय बिताये इसके बाद परिस्थितियो ने सुधार आने लगेगा। आकस्मिक दुर्घटना में चोट का भय है यथासंभव यात्रा टाले। प्रातः काल कुछ समय धर्म-कर्म में बिताएं आत्म बल मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नही रहेगा असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगो को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नही करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी बिना कलह किये किसी कार्य को नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकेगा अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन आज स्वभाव में अतिआत्मविश्वास भी रहेगा जिसके कारण लोगो के बीच हास्य के पात्र भी बन सकते है। आज आश्वासनों के चक्कर में धन ना फसाएँ हानि हो सकती है। मध्यान पश्चात नए कार्यो में सोच समझकर धन लगाए गलत निवेश हानि करा सकता है। पारिवारिक वातावरण भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके आज के दिन का पूर्वार्ध अत्यन्त व्यस्त रहने वाला है लेकिन व्यस्तता बे फिजूल के कार्यो को लेकर रहेगी। इस समय कार्य क्षेत्र पर कम समय दे पाएंगे। आज किसी पुराने मामले को लेकर सरकारी दस्तावेजो को पूर्ण करने में अधिकांश समय व्यतीत होगा परंतु इसमें विघ्नों के बाद आंशिक सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर निकल सकते है लेकिन यहाँ धैर्य से काम लेना जरूरी है अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किसए प्रतिद्वंदी को मिल सकता है। संध्या के समय अत्यधिक थकान परंतु फिर भी शांति अनुभव करेंगे। सेहत नरम होने पर भी लापरवाही करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दोपहर बाद का समय आपके लिये अत्यन्त शुभफलदायी रहेगा लेकिन आज आपका स्वभाव सनकी रहेगा किसए भी कार्य को करने से पहले सोचने समझने में समय व्यर्थ करेंगे।आज आलस्य को त्याग निष्ठा से कार्य में लग जाए भाग्योन्नति के प्रबल योग होने से थोड़े से परिश्रम के बाद घर-बाहर मान-बड़ाई मिलेगी। भाई-बहनों के लिए भी आज आप सहायक बनेंगे। नए कार्य में निवेश के लिए शुभ अवसर है निसंकोच होकर कर सकते है। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी तली वस्तुओं का परहेज करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यो में विफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा। नकारात्मकता बढ़ने से शरीर भी अस्वस्थ हो सकता है।
किसी ग़लतफ़हमी के कारण मित्र अथवा परिजनों से मनमुटाव संभव है। आज धार्मिक कार्यो के ऊपर धन खर्च होगा। कोई भी सरकारी कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बन सकते है इन्हें भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। विरोधी कुछ समय के पिय प्रबल रहेंगे। संध्या बाद से स्तिथि में सुधार आने लगेगा तब तक धैर्य से काम लें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ उत्तम ही रहेगा। आज आपके सोचे हुए कार्य व्यवहारिकता के बल पर अपने आप होते चले जायेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज परिश्रम के कार्यो की अपेक्षा बौद्धिक कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संध्या पश्चात परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर बात करेंगे यहाँ अपने विचार अंत मे रखें अन्यथा किसी की कटु वाणी सुनने को मिलेगी। दूर के कार्यो से धन लाभ होगा लेकिन खर्चीला स्वभाव बचत नही करने देगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। आज आप अपनी वाणी एवं व्यवहार से लोगो का दिल जीत लेंगे चाहे इसके पीछे निजी स्वार्थ ही हो फिर भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज बनाये नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। मध्यान बाद व्यापार-व्यवसाय से आकस्मिक लाभ के योग है सतर्क रहें। आज सामाजिक एवं घरेलू खर्च भी अधिक रह सकता है। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। गले से निचले भाग में व्याधि होने की संभावना है। आज किसी के ऊपर शंकालु प्रवृति कलह करा सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मध्यान तक आपके लिये अनुकूल रहेगा। व्यापार में कम परिश्रम से सफलता मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज भी दिन कुछ न कुछ कमी अवश्य रखेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकता है इसके लिए किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी। जोखिम वाले कार्यो में निवेश से अकस्मात लाभ हो सकता है। संध्या का समय परिजन अथवा किसी जानकार के साथ मतभेद होने पर अशान्त बनेगा। नसों में दुर्बलता अथवा पेट संबंधित समस्या से परेशानी हो सकती है

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अशुभ फलदायी रहेगा। मध्यान के बाद में शारीरिक एवं मानसिक स्थूलता अनुभव होगी लेकिन फिर भी लापरवाही बरतेंगे जिसके कारण बाद में स्थिति गंभीर भी हो सकती है खास कर आज मध्यान बाद किसी प्रकार का जोखिम ना लें। भावुकता की भी अधिकता रहने से मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगे। नकारात्मक भावनाओ से बचे अन्यथा धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। संतान के उद्दंड व्यवहार से पारिवारिक वातावरण दूषित हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर कम समय मे अधिक धन कमाने के प्रलोभन मिलेंगे इनसे दूर रहे अन्यथा निराश होना पड़ेगा।




अन्य सम्बंधित खबरें