महासमुंद : आइक्रीम पार्लर में चोरी करने वाले आरोपी महासमुन्द... - CG Sandesh

महासमुंद : आइक्रीम पार्लर में चोरी करने वाले आरोपी महासमुन्द पुलिस के गिरफ्त में

महासमुन्द पुलिस ने आइक्रीम पार्लर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रार्थी मो. असपाक चैहान पिता मो. सलीम चैहान उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं 15 याकुब रजवानी मार्ग महासमुंद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी की वह स्वामी चैंक महासमुंद स्थति जम जम आइक्रीम पार्लर रोज की भांति अपने आइसक्रीम दुकान को शटर गिराकर ताला बंद कर घर चला गया था. अगले दिन 12 जुलाई को देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ले से चिल्हर पैसा करीबन 4000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति सब्जी मार्केट महासमुंद में संदिग्ध अवस्था में घुमरहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिससें पूछताछ करने पर अपना नाम शिवशंकर गौड़ पिता विरैरया गौड़ उम्र 30 वर्ष सा0 ग्राम बंडेपालम थाना केथेपल्ली जिला नालगोंड़ा तेलगांना होना तथा महासमुंद मेहनत मजदूरी का काम करने हेतु आना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकर कर आइक्रीम पार्लर दुकान में चोरी करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 2000 रूपयें को जप्त किया गया थाना महासमुंद को आरोपी विरूद्ध अपराध धारा के तहत कार्यवाही कर जुडिशल रिमांड पर भेजा जाना है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें