news-details

सांकरा : महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में शासकीय कर्मचारी नेता के खिलाफ मामला दर्ज

शासकीय महिला कर्मचारी ने शासकीय कर्मचारी नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर सांकरा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

महिला सीएचओ ने सांकरा पुलिस को छेड़छाड की शिकायत की है। कर्मचारी नेता समेत प्रभारी खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी के रूप पद पर कार्यरत विपिन प्रधान पर सांकरा पुलिस ने धारा 74 BNS दर्ज किया है। बताया जा रहा है आरोपी कर्मचारी पिथौरा का रहने वाला है।

सांकरा पुलिस ने बताया घटना शुक्रवार 13 तारीख करीब 2 बजे की है। पीड़िता ने उक्त आरोपी को जबरन हांथ बांह पकड़ने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है अभी जांच विवेचना में लिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें