महासमुन्द : सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुन्द : सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से नगदी 12,390 रूपयें एवं 5,010 रूपयें का सट्टा-पट्टी जप्त

सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

महासमुंद जिलें में जुआ-सट्टा खेलना एवं खेलाना पूर्णाताः प्रतिबंध है। थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबीरों को सक्रिय कर जुआ खेलने/खिलने वालो पर नजर रख रहे है।
13 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला की महासमुन्द क्षेत्र में सट्टा-पट्टी खेलाया जा रहा है। पुलिस की टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरिके से छापेमारी कर एक सटोरियल वंश शर्मा पिता अनिल शर्मा आयु 19 वर्ष निवासी शीतला पारा महासमुंद को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जें से 12,390 रुपये नगदी सट्टा की रकम, 1 नग मोबाइल एवं मोबाइल में 5010 रुपये का सट्टे का हिसाब को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना महासमुन्द में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत् कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें