महासमुंद : ट्रक की ठोकर से कार चालक बेहोश, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पताल.
महासमुंद स्थित चंद्राकर राईस मिल के पास एक कार को ट्रक चालक द्वारा ठोकर मारने से कार सवार घायल होकर बेहोश हो गया, जिसके बाद राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया.
वार्ड नं0 6 ग्राम साराडीह निवासी चेतक चेलक ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2024 को वह अपने कार क्रमांक CG 06 G 7015 को स्वयं चलाते हुए, अपनी मां महेश्वरी चेलक को शासकीय अस्पताल महासमुंद में डियुटी से वापस लेने के लिए आ रहा था. तभी रात्रि करीब 08.30 बजे चंद्राकर राईस मिल के पास NH 353 रायपुर रोड पर महासमुंद की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 PB 3541 का चालक अपने ट्रक को काफी तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर चेतक की कार को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे चेतक कार सहित रोड से बांये तरफ गिर गया था और बेहोश हालत में राह चलते लोगों ने उसे कार से निकालकर शासकीय अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती कराया.
चेतक ने बताया कि घटना से कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है, व वही पर एक्सीडेंट करने वाला ट्रक क्रमांक CG 04 PB 3541 खड़ा है जिसे चालक छोडकर भाग गया है.
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.