सूरत के 20 कारीगरों का बड़ा कमाल, 8 कैरेट के चमचमाते हीरे पर... - CG Sandesh

सूरत के 20 कारीगरों का बड़ा कमाल, 8 कैरेट के चमचमाते हीरे पर पीएम मोदी की छवि उकेरी

सूरत। गुजरात के सूरत में हीरा बनाने वाली कंपनी के कारीगरों ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। उन्होंने 8 कैरेट के हीरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि उकेरी है। यह आभूषण शहर में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को हीरा एसके कंपनी द्धारा तैयार किया गया है। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि हीरा प्रारंभ में 40 कैरेट का लेब्रोन हीरा था। हालांकि, इसे आकार देने और पॉलिश करने के बाद इसका आकार 8 कैरेट कर दिया गया।


20 कारीगरों द्वारा तैयार किया गया
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की छवि वाला हीरा लगभग एक महीने में करीब 20 कारीगरों द्वारा तैयार किया गया। प्रबंधक ने यह भी बताया कि हीरा ‘मेक इन इंडिया’ के सिद्धांतों के अनुसार तैयार किया गया था और यह पर्यावरण के अनुकूल था। यह आभूषण सूरत की प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बन गया, जिसे गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संगवी ने भी देखा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें