सीएचसी पिथौरा में मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचा टीम - CG Sandesh

सीएचसी पिथौरा में मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचा टीम

15 जुलाई 2024 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सी एच सी पिथौरा मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचा टीम. फिक्स डे मेन्टल हेल्थ कैम्प सीएचसी पिथौरा में जिला महासमुन्द में आयोजित किया गया डॉ. पी कुदेशिया सीएमएचओ, श्री मती नीलू घृतलहरे डीपीएम एनएचम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से 20 पेसेंट को डाइग्नोसिस किया गया, साथ ही टोबेको यूजर्स को भी फ्री मेडिसिन के साथ सायकोसोशल काउंसलिंग किया गया. 

सभी को रेगुलर मेडिसिन लेने, सुईसाइड वार्निंग साइन, आपसी समन्वय स्थापित करने, स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग व मैडिटेशन , नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दिया गया, साथ ही फेमली व पेसेंट का ख्याल रखने व देखभाल करने को कहा गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया , डॉ चित्रेस ड़ड़सेना नोडल पिथौरा, बीपीएम जयकांत विश्वकर्मा एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से श्री रामगोपाल खूंटे सेकेट्रिक सोसल वर्कर , गौतम यादव केस रजिस्ट्री असिस्टेंट टीम उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें