महासमुंद : नव निर्वाचित सांसद रुपकुमारी चौधरी से कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल एवं चक्रधारी कुम्हार समाज संघ ने की सौजन्य मुलाक़ात
कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल एवं चक्रधारी कुम्हार समाज संघ के संयुक्त तत्वाधान मे लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के नव निर्वाचित सांसद रुपकुमारी चौधरी जी से सौजन्य भेट मुलाक़ात कर बधाई दी एवं समाज के समस्याओ से अवगत कराते हुए मांग रखी जिस पर सांसद महोदया द्वारा बागबाहरा मे एक छात्रावास की स्वीकृति प्रदान की गयी । इसके पश्चात सभी सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य गण ग्राम गढ़फुलझर मे समाज के आराध्य प्रभु विष्णु के निर्माणाधीन भव्य लक्ष्मीनारायण मंदिर का अवलोकन कर इसे और ज्यादा विस्तृत व भव्य बनाने पर विचार करते हुए माता रामचंडी का दर्शन किये । 
इसके पश्चात कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल एवं कुम्हार संघ बागबाहरा, खल्लारी एवं महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान मे एक महासभा व स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे समाज के विभिन्न विषयो पर गहन चर्चा व चिंतन किया गया जैसे समाज के शैक्षिक स्थिति , आर्थिक स्थिति वा वैचारिक स्थिति को किस प्रकार से विकसित किया जाये और समाज मे व्याप्त मृत्युभोज, शराबखोरी, जैसे बुराइयों पर रोक लगाने जैसे विषयो पर चिंतन मनन किया गया। निर्माणाधीन लक्ष्मीनारायण मंदिर को पुरी भव्यता के साथ जल्द पुरा करने का संकल्प लेते हुए पूरे जिले से सहयोग की अपेक्षा की.
इसी क्रम मे बागबाहरा कुम्भकार समाज द्वारा एक लाख रुपये की घोषणा व बाबूलाल राणा द्वारा एक्यावन हजार रुपये की राशि मंदिर समिती को प्रदान की गयी, और जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती सोमनाथ पांडे द्वारा मंदिर परिसर मे अहाता निर्माण हेतु तीन लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिनका मंदिर समिती ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के पश्चात स्नेह भोज कर सभी अतिथीगण कुम्भकार महासंघ फुलझर अंचल की प्रशंशा करते हुए विदा लिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष द्वय नरेन्द्र राणा व बृजलाल राणा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्रनाथ राणा (महासचिव) व हितेंद्र पांडे( सचिव) ने किया आभार प्रदर्शन लक्ष्मीनारायण पांडे ने किया। अंत मे सभी शाखाओ का वित्तीय आडिट किया गया। इस समस्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुरुषोत्तम पांडे, विजयशंकर पांडे, सुभाष राणा, जगन्नाथ राणा,हारालाल राणा, बाबूलाल राणा, बनमाली पाण्डे, पदमलोचन पांडे , प्रफुल्ल राणा, मोरतध्वज चक्रधारी, ओमप्रकाश चक्रधारी , रामेश्वर चक्रधारी, जेठूलाल चक्रधारी, राजेंद्र प्रसाद पांडे,परमेश्वरी चक्रधारी, खुशबु चक्रधारी, जलंधर राणा हृषिकेश राणा घनश्याम चक्रधारी आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.