बागबाहरा : युवती की कार को मोटरसायकल चालक ने पीछे से मारी ठो... - CG Sandesh

बागबाहरा : युवती की कार को मोटरसायकल चालक ने पीछे से मारी ठोकर.

बागबाहरा के एफसीआई गोदाम के सामने एक युवती की कार को मोटरसायकल चालक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे बाद कार के क्षतिग्रस्त होने से युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत की है.

वार्ड नं 05 बागबाहरा निवासी रूकसार नियाज ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2024 को वह बागबाहरा मस्जिद आयी थी, जहाँ से सामान खरीदने के लिए एफसीआई गोदाम के सामने मेन रोड के किनारे अपनी कार क्र CG 04 NH 7054 को खड़ी की थी. उस समय करीब 04.50 बजे पीछे से आ रही मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GL 6883 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे रुकसार की कार का पीछे भाग क्षतिग्रस्त हो गया, युवती ने बताया कि मोटर सायकल चालक शे में होना प्रतीत हो रहा था, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें