महासमुंद : उधारी में पट्रोल नहीं डालने पर की मारपीट, पम्प सहित जला देने की दी धमकी
महासमुंद के ग्राम शेर में स्थित एक पेट्रोल पंप में वहां के कर्मचारी से उधारी में पट्रोल नहीं डालने पर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम शेर निवासी दुजेंद्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शेर के पेट्रोल में काम करता है, जहाँ 15 जुलाई 2024 को सुबह 09 बजे अपने साथी गज्जु निषाद, विमल दिवान के साथ ड्युटी मे था तो उसी दौरान पल्सर मोटर साइकल सीजी 06 जीएक्स 1554 पल्सर में तीन लड़के लवेश ध्रुव एवं बिना नम्बर बजाज प्लेटीना में तीन लोग पम्प मे आए एवं पल्सर चालक अनिल ध्रुव आपने बाइक मे उधारी में पट्रोल डलाने बोला.
दुजेंद्र ने बताया कि उक्त व्यक्ति का पूर्व मे भी उधारी था इसलिए वह उसे बोला कि पूर्व मे भी उधारी है एवं पैसा दो तब पट्रोल डालुंगा इसी बात पर अनिल ध्रुव एवं उसके मोटर साइकल में बैठे जितेंद्र साहु तथा प्लेटीना मोटर साइकल में बैठे तीन लोगो ने उसके साथ धक्का मुक्की एवं मां बहन की गाली देते हुए मारपीट किया. जिससे दुजेंद्र के सर एवं गाल में चोंट आया.
इसके बाद उक्त व्यक्तियों ने पम्प सहीत जला देंगे कहकर धमकाते हुए कर्मचारियों से मारपीट किया, उक्त घटना को देख कर दुजेंद्र के साथी कर्मचारी बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.