तेंदुकोना : बच्चे को अंदर ले जाओ कहने पर बहु और बेटे ने महिल... - CG Sandesh

तेंदुकोना : बच्चे को अंदर ले जाओ कहने पर बहु और बेटे ने महिला से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

तेंदुकोना थाना अंतर्गत बुन्देली चौकी के ग्राम बेल्डीह में एक महिला से मामूली सी बात पर उसके बेटे और बहु ने गाली गलौच कर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

शुभाकांति यादव पति शौकीलाल ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2024 को वह अपने पति शौकीलाल यादव के साथ घर में थी, उसका छोटा लड़का धनमाली अपने मोटर सायकल को घर के सामने गली में खड़ा किया था.

शुभाकांति ने बताया कि करीबन 10 बजे ग्राम बेल्डीह के शशिदास अपने ट्रेक्टर वाहन को गली से लाते घर के पास खड़ा किया और बोला कि मोटर सायकल को हटवा दो तब शुभाकांति का बेटा धनमाली यादव मोटर सायकल को वहां से हटाया.

शुभाकांति ने बताया कि उसकी बड़ी बहु सविता यादव अपने छोटे से बच्चे को खाट में गली के पास सुलायी थी तब वह अपनी बड़ी बहु सविता यादव को बोली की बच्चे को उठाकर घर के अंदर ले जाओ, जिसपर उसकी बहु सविता यादव जबरन झगड़ा विवाद कर अश्लील गाली गलौच कर अपने पति बनमाली यादव को फोन करके बुलाई तब कुछ देर बाद शुभाकांति का पुत्र बनमाली यादव आया और घर के सामने गली पास गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड से मारपीट किया. मारपीट करने से शुभाकांति के माथे में चोंट लगा.

इस घटना पर जब शुभाकांति का पति शौकी लाल यादव बीच बचाव करने आया तो उसे भी ईंट के टुकडे से पीठ व दोनों हाथ के बांह में मारपीट कर चोंट पहुंचाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों बनमाली यादव और सविता यादव के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें