धोती पहने बुजुर्ग को मॉल में नहीं मिली एंट्री तो मचा बवाल, क... - CG Sandesh

धोती पहने बुजुर्ग को मॉल में नहीं मिली एंट्री तो मचा बवाल, किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठन ने किया प्रदर्शन

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक वीडियो वायरल होने के बाद से बवाल मच गया है। दरअसल, मंगलवार की शाम को एक बुजुर्ग किसान को जीटी वर्ल्ड मॉल में एंट्री करने से रोक दिया। मॉल के सुरक्षा गार्ड ने बुजुर्ग किसान को अंदर जाने से इसलिए रोका क्योंकि वह धोती पहने हुआ था। काफी बहस के बाद बुजुर्ग की मॉल में एंट्री कराई गई।

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में यह मुद्दा तूल पकड़ने लगा। किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठन ने इस कृत्य की निंदा की और बुधवार को सभी ने मिलकर जीटी वर्ल्ड मॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।


सरकार से कार्रवाई करने की मांग
किसान और संगठन के लोगों ने धोती पहनकर मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक किसान ने ANI को कहा कि ‘यहां एक किसान आया था, उसने धोती पहन रखी थी। इसलिए सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसलिए हम यहां विरोध कर रहे हैं।’ वहीं, कर्नाटक कांग्रेस विधायक एनए हारिस ने कहा कि ‘यह अस्वीकार्य है। धोती हमारी पारंपरिक पोशाक है। हम सरकार से कार्रवाई करने को कहेंगे।’

क्या है पूरा मामला?
मंगलवार (16 जुलाई) को बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर धोती पहनने की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया था। हालांकि, यह भारतीय पारंपरिक पोशाक है। जीटी मॉल में सुरक्षा कर्मचारियों से बहस करते हुए उस व्यक्ति और उसके बेटे का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों फिल्म देखने आए थे और टिकट पहले से ही बुक थी। वायरल वीडियो की काफी आलोचना हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें