CG : सांप के डसने से भाई-बहन की मौत - CG Sandesh

CG : सांप के डसने से भाई-बहन की मौत

गरियाबंद जिले में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात मां बाप के साथ उनके पांच बच्चे एक साथ सोए हुए थे। रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को काटने का अहसास होते ही नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटाशेष कुमार सर्प दंश से अंजान था। रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया। ढ़ाई बजे रात को जब दोनों बच्चों ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश फाख्ता हो गया। परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा। तब तक दोनों मासूमों की मौत हो गई थी। घटना अमलीपदर क्षेत्र का ग्राम धनौरा की है.

वहीँ देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है। गंभीर हालत में डॉक्टर ने गरियाबन्द रेफर कर दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें