बिलासपुर में मलेरिया से दो सगे भाइयों की मौत, स्वास्थ्य विभा... - CG Sandesh

बिलासपुर में मलेरिया से दो सगे भाइयों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प

बिलासपुर। मलेरिया पीड़ित दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाडा की है। कोटा क्षेत्र में फैले मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला कैंप कर रहा है।



दरअसल कोटा क्षेत्र में मलेरिया से हर साल कई लोगों की मौत होती है। इस साल फिर से कोटा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। अब तक 8 मलेरिया पीड़ित मरीजों की पहचान हो चुकी है। टेंगनमाडा में रहने वाले 15 और 16 साल के दो सगे भाई भी मलेरिया से पीड़ित थे। उनका इलाज गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से कराया जा रहा था। बुधवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच एक लड़के की मौत हो गई, वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोटा के ग्रामीण अंचलों में हर साल मलेरिया से मौत की शिकायत होती है। मलेरिया उन्मूलन के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च भी किए जाते हैं, लेकिन इस क्षेत्र में हालत अब तक नहीं सुधर सके हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें