Sara Tendulkar क्या बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू? सोशल... - CG Sandesh

Sara Tendulkar क्या बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने गर्म किया अटकलों का बाजार

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के लेजेंड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी, सारा तेंदुलकर, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में सारा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने उनके बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों को हवा दे दी है।

सारा तेंदुलकर अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखती आई हैं, लेकिन इस वीडियो में ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।

सारा का वायरल वीडियो
सारा तेंदुलकर वीडियो में रॉयल ब्लू कलर की सैटन ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं और बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके पीछे एक ग्रुप भी चलते हुए नजर आ रहा है, जो शायद उनकी टीम है। सारा तेंदुलकर का ये वीडियो मुंबई के पाली हिल एरिया का है। जहां वो एक वैन की तरफ जाते हुए नजर आईं, जो एक वैनिटी की तरह दिख रहा है। सारा के इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनके एक्टिंग डेब्यू के कयास लगा रहे हैं।

 



लंबी है सारा की फैन फॉलोइंग
सारा तेंदुलकर को लेकर अब तक कई बार अफवाह उड़ चुकी है कि वो एक्टिंग की दुनिया में करियर में बनाना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर वो पहले ही बेहद पॉपुलर हैं और मिलियंस में फैन फॉलोइंग रखती हैं। सारा तेंदुलकर के प्रोफेशन की बात करें, तो वो एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोशूट की अपडेट शेयर करती हैं। सारा अब तक कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट भी कर चुकी हैं।

 

क्या बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू ?
हालांकि, सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सारा ने भी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन, फैंस और मीडिया के बीच इस वीडियो ने सारा के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाओं को तेज कर दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें