CG Covid News: बिलासपुर में मिला कोरोना का मरीज, चेक की जा र... - CG Sandesh

CG Covid News: बिलासपुर में मिला कोरोना का मरीज, चेक की जा रही है ट्रेवल हिस्ट्री

बिलासपुर। बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मरीज की उम्र 66 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच करवा रहा है।



मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ​मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि पिछले दिनों बुजुर्ग कहां-कहां गए थे। इन्हें शुगर हैं और कुछ दिनों पहले पैरालिसिस का अटैक भी आया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें