खल्लारी : फ्री-फायर खेल रहे एक लड़के से मारपीट, क्यों मारा पू... - CG Sandesh

खल्लारी : फ्री-फायर खेल रहे एक लड़के से मारपीट, क्यों मारा पूछने पर लड़के के पिता को भी मारा.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम अरण्ड में फ्री-फायर गेम खेल रहे एक लड़के और उसके पिता से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम अरण्ड निवासी चेतन यादव ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई 2024 को रात करीब 10.00 बजे गांव के पानी टंकी के पास उसका बेटा हरिश यादव अपने साथियों के साथ मोबाईल में फ्री-फायर गेम खेल रहा था. उसी समय हिमांचल ध्रुव पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे के साथ मारपीट किया. जिसके बाद चेतन को उसके लड़के ने फोन कर बुलाया तो चेतन वहां पहुंचकर हिमांचल ध्रुव से पुछा कि किस बात पर मेरे लड़के को मारे हो ? तो इतना कहते ही हिमांचल ध्रुव द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से चेतन के बांये आंख के ऊपर मारा जिससे उसे चोट आकर खुन निकलने लगा.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें