खल्लारी : जहर सेवन करने से 2 की मौत - CG Sandesh

खल्लारी : जहर सेवन करने से 2 की मौत

जहर सेवन से दो लोगों की मौत के मामले में 21 जुलाई को खल्लारी थाने में मर्ग कायम किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जून को भुनेश्वर ध्रुव पिता शिव कुमार उम्र 22 साल निवासी ग्राम भीमखोज ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

वहीं दूसरी घटना में इतवारी राम दीवान पित कल्याण सिंह उम्र 60 साल निवासी ग्राम अरण्ड ने 22 अप्रैल को जहर सेवन कर लिया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें