एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य के थीम पर पेड़ लगाओ पर्याव... - CG Sandesh

एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य के थीम पर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ यात्रा संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ वृक्षारोपण अभियान पूरे भारत वर्ष में संचालित है जिसके चलते डॉ योगेश कुमार बढ़ाई ने अपने साथियों डॉ आदित्य कुमार शर्मा, भूपेंद्र प्रधान,मुकेश भोई एवं सुजीत दास के साथ मिलकर वन परिक्षेत्र नरसिंहनाथ जिला बरगढ़ उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्र पर एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य के थीम पर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ यात्रा संपन्न किया।
   
यात्रा सफल बनाने के लिए सोहन लाल पटेल सभापति जनपद पंचायत पिथौरा, एन के शर्मा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना ने हरी झंडी दिखाकर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ यात्रा को रवाना किया और शुभकामनाएं दिए।
   
जिसके अंतर्गत गंधमार्दन पर्वत जो जैव विविधता के अंतर्गत आता है में कपिलधारा, पंचू पांडव, चालधार, श्री नरसिहनाथ मंदिर परिसर, श्री श्री श्री नरसिहनाथ आर्युवेद कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर दुर्गापाली, बस स्टैंड पाइकमॉल में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ यात्रा का स्वागत किया गया एवं उपस्थित सभी लोगो सपथ दिलाया गया की प्रत्येक एक पौधा लगाना है और तीन लोगो को पौधा लगाने के प्रेरित करना है उपस्थित सभी लोग की सकारात्मक भागीदारी रही। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ यात्रा को सफल बनाने के लिए पंकज राजपूत वन मंडल अधिकारी महासमुन्द, वीरेंद्र चौहान कार्यालय वन मंडल अधिकारी महासमुन्द, सुखराम निराला वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना, एन के शर्मा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना, सोहन लाल पटेल सभापति जनपद पंचायत पिथौरा, टिकेलाल भोई पूर्व वरिष्ठ लिपिक जल संसाधन विभाग बसना, आनंद मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिंहनाथ उड़ीसा, सांतनु प्रधान वन रक्षक नरसिंहनाथ उड़ीसा, रूपानंद मांझी गार्ड वन परिक्षेत्र नरसिंहनाथ उड़ीसा ने सहयोग प्रदान किया। आनंद मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिंहनाथ उड़ीसा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इस यात्रा को सफल बनाने हेतु शुभकामनाएं दिए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें