news-details

महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अंतिम 6 दिन शेष

महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में खरीफ वर्ष 2024 में ग्राम स्तर पर धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन एवं राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी फसलों को अधिसूचित किया गया है, जिसका फसल बीमा 31 जुलाई 2024 तक कराया जा सकता है। जो कि अंतिम 6 दिन शेष रह गया है। 

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने किसानों को नजदीकी बैंक, सहकारी समितियों, लोक सेवा केन्द्र में सम्पर्क कर फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु जिले में विकासखंडो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों एवं बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों के मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इनमें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड महासमुंद के मनीराम उइके (94061-03649), बागबाहरा के जी.पी. शरणागत (82260-00146), पिथौरा के राजेश एक्का (96696-75756), बसना के पी.एन. सामल (94255-29174) एवं सरायपाली के बुंदर लाल मिर्धा (62618-18782) के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इसी तरह बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि विकासखण्ड महासमुंद के पालेश्वर वर्मा (98279-81368) व राजू कुमार (99260-70445), बागबाहरा के रंजन कुमार नायक (98611-53879), पिथौरा के धर्मेंद्र दास (62610-39755), बसना के विजय कुमार साहू (80853-72515) एवं सरायपाली के जागेश्वर प्रसाद बंजारे (96916-41905) के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।




अन्य सम्बंधित खबरें