news-details

महासमुंद : विधायक ने विधानसभा आवासीय परिसर में किया पौधा रोपण

एक पेड़ मां के नाम' व 'चलो बनाबो हरियर छत्तीसगढ़' अभियान के तहत विधानसभा आवासीय परिसर में विधायक ने किया पौधा रोपण

महासमुंद। विधानसभा सत्र के चौथे दिन विधानसभा आवासीय परिसर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छ.ग. शासन द्वारा आयोजित "चलो बनाबो हरियर छत्तीसगढ़" के तहत "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, विभागों के मन्त्रीगण एवं समस्त विधायकगण सम्मिलित हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यक्रम में पौधारोपण किया। साथ ही पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। 

बता दें कि पर्यावरण दिवस के दिन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही अलग - अलग क्षेत्रों में इस अभियान के तहत पौधा रोपण किया जा रहा है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी इस अभियान के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल में पौधा रोपण किया था। अब उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित "चलो बनाबो हरियर छत्तीसगढ़" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा रोपण किया।




अन्य सम्बंधित खबरें