पिथौरा : शराब के नशे में पुत्र की हत्या, ठीक से खाना-पीना नह... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में पुत्र की हत्या, ठीक से खाना-पीना नही देता कहकर दी थी जान से मारने की धमकी.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम भिथीडीह में एक पिता ने शराब के नशे में टंगिया से अपने पुत्र की हत्या कर दी, जिसपर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जाँच विवेचना में लिया है.

प्रार्थिया मृतक की पत्नी प्रीति कमार ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई 2024 को सुबह से ही उसके ससुर देवान कमार एवं पति राजू कमार शराब पीये हुए थे, और खाने-पीने की बात को लेकर लडाई झगडा कर रहे थे. इसके बाद प्रीति दोपहर में अपने पति के साथ खाना खाने के बाद, अपने बच्चे को लेकर अकेली ग्राम चरोदा रथयात्रा देखने चली गई.  और घर पर उसके पति और ससुर थे जो झगड़ा कर रहे थे.

प्रार्थिया ने बताया कि शाम करीब 04 बजे उसका चाचा ससुर देवनाथ कमार ग्राम चरोदा में उसे बताया कि तेरा ससुर देवान कमार तुम्हारे पति राजू को टंगिया से मार दिया है, जिसपर प्रार्थिया ग्राम चरोदा से घर आकर देखी तो उसका पति किचन में खून से लथपथ पड़ा था. उसके सीना में गंभीर चोट लगा था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

प्रार्थिया ने बताया कि उसका ससुर देवान कमार ने टंगिया से मारकर उसके पति की हत्या कर दी, इसके पूर्व वह अपने पुत्र से डंडा से मारपीट किया था और ठीक से खाना-पीना नही देता है किसी दिन तुझे जान सहित मार दूंगा बोलता था.

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें