महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक कार सहित बाइक और स्कूटी की चोरी.
महासमुंद जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमे एक बाइक, स्कूटी सहित एक कार शामिल है.
महासमुंद के कोतवाली थाना में प्रार्थी हर्षवर्धन सिंह गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जुलाई 2024 को स्कूटी हीरो प्लेजर क्रमांक CG 06 D 3907 को लेकर वह अपोलो फार्मेशी BTI रोड गया हुआ था, वहां से वापस घर आकर करीबन रात्रि 08:00 बजे घर के अंदर स्कूटी को खड़ी कर गेट बंद किया और कुछ देर बाद बाहर निकलकर देखा तो स्कूटी हीरो प्लेजर क्रमांक CG 06 D 3907 नहीं था, मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
इसी तरह बागबाहरा थाने में प्रार्थी टीका राम चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई 2024 को दोपहर 12:00 बजे वह अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्र. CG 06 GC 9661 में अपनी पुत्री युक्ति चंद्राकर के साथ बागबाहरा चंद्राकर डेन्टल क्लिनिक आया हुआ था, तथा मोटर सायकल को चंद्राकर डेन्टल क्लिनिक के सामने खड़ा कर क्लिनिक अन्दर चला गया. इसके बाद दोपहर करीबन 12:30 बजे जब वह क्लिनिक से बाहर निकला तो उसकी पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GC 9661 वहां पर नही था. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 303(2) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
वहीं पटेवा थाना में प्रार्थी उमाशंकर पटेल ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई 2024 को शाम वह अपने MARUTI SUZUKI BALENO DELTA CAR क्रमांक CG 06 GV 4166 को हमेशा की तरह घर के सामने खुला पोर्च में खड़ा कर लक किया था, और अपनी कार को 26 जुलाई 2024 के सोते समय करीब 10 बजे निर्धारित स्थान पर घर के सामने पोर्च में खड़ा देखा था. इसके बाद 27 जुलाई 2024 के सुबह 04 बजे जब प्रार्थी उठकर तो देखा तो उसकी कार घर के सामने खुला पोर्च में नही था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.