बागबाहरा : धोखाधड़ी कर 6 लाख रुपये हड़पे, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
बागबाहरा थाना में एक महिला ने आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी कर 6 लाख रुपये हड़पे जाने की शिकायत दर्ज कराई है.
बागबाहरा खुर्द निवासी रोशनी पाण्डे पति प्रेमप्रकाश पाण्डे ने पुलिस को बताया कि गोवर्धन धनगर, महादेव धनगर, आत्माराम धनगर के हक स्वामित्व एवं आधिपत्य की असिंचित पड़त भूमि जिसका खसरा नंबर-392/1 का भाग कुल रकबा 1350 वर्गफुट भूमि वाके मौजा- बोरियाखुर्द, पह0नं0-71, रा०नि०मं०-रायपुर-1 वार्ड क्रमांक-52 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड के अंतर्गत, रायपुर, तहसील व जिला रायपुर छ०ग० को मुकावन दास कश्यप उम्र 36 वर्ष पिता गणेशराम कश्यप निवासी - प्रोपराईटर- कश्यप कंस्ट्रक्शन एण्ड प्रापर्टी" संगम आटा चक्की के पास, बोरिया रोड, संतोषी नगर, रायपुर छ.ग. एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर धोखाधड़ी कर 6,00,000/- रूपये अक्षरी छः लाख रूपये हड़प लिया.
मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया.