पंडित प्रदीप मिश्रा को लगा झटका,मुंगेली जिला प्रशासन ने कथा ... - CG Sandesh

पंडित प्रदीप मिश्रा को लगा झटका,मुंगेली जिला प्रशासन ने कथा करने की नहीं दी अनुमति

मुंगेली । मुंगेली में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को शिवमहापुराण आयोजित करने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। जिला प्रशासन ने आयोजन से जनजीवन को संकट की संभावना बताते हुये कथा की अनुमति आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा मुंगेली के लोरमी में कथा का आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक किया जाना था। दरअसल, लोरमी युवा मंडल ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन 24 जुलाई को दिया था।



25 जुलाई को प्रशासन ने विभिन्न विभागों से मिले अभिमत के साथ आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया। प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड याने बिजली विभाग, डीएसपी लोरमी, बीएमओ लोरमी, पीएचई लोरमी से अभिमत मांगा। सभी विभागों ने कार्यक्रम स्थल को कथा के लिए उचित नहीं माना और गंभीर आपत्ति जताई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें