सावन के दूसरे सोमवार बाबा महाकाल मंदिर में लगा भक्तों का तां... - CG Sandesh

सावन के दूसरे सोमवार बाबा महाकाल मंदिर में लगा भक्तों का तांता, क्रिकेटर उमेश यादव ने भी किए दर्शन

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज दूसरे सावन सोमवार के सुबह भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल से मनोकामना भी की। बता दें कि, क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।



बता दें कि, देशभर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए शिव भक्त आज सुबह-सुबह मंदिरों में उमड़े। मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रात 2:30 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए और भगवान की भस्म आरती की गई।

भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद किक्रेटर उमेश यादव ने कहा कि, सावन में बाबा महाकाल का दर्शन करना सोने पर सुहागे की तरह है।  हमेशा ही मुझे बाबा महाकाल की आरती और यहां की सकारात्मक ऊर्जा अपनी ओर खींच लाती है। यहां की कमेटी का धन्यवाद जिन्होंने दर्शन की अच्छी से अच्छी व्यवस्था कर रखी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें