Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना,... - CG Sandesh

Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वेदर डिपार्टमेंट ने आज की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ निचले बादल से ज़मीन तक बिजली गिरने की संभावना है.

 

बता दें कि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान,गंडई, मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना है.


No Image


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें