महासमुंद : दुकान को लेकर चल रहे विवाद पर भाई ने गाली गलौच कर... - CG Sandesh

महासमुंद : दुकान को लेकर चल रहे विवाद पर भाई ने गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी.

महासमुंद के कोतवाली थाना में एक व्यक्ति ने अपने भाई के खिलाफ दुकान को लेकर चल रहे विवाद पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.

कुशलचंद जैन ने पुलिस को बताया उसका उसके भाई उमेशचंद के साथ  संयुक्त स्वामित्व में ओम एम्पोरियम नाम से दूकान स्टेशन रोड, महासमुंद में स्थित है.

कुशलचंद ने बताया कि उसके और उमेश के मध्य ओम एम्पोरियम की दुकान को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है. तथा 27 जुलाई 2024 के लगभग दोपहर 1.00 बजे कुशलचंद दुकान में काउंटर के पास खड़ा था और दुकान में आये ग्राहक तौशिफ अली शेख और शशांक जैन से बातचीत कर रहा था तभी उमेश काउंटर के पास आया और कुशलचंद को मां बहन की अश्लील गाली देते हुए तू ग्राहकों से बात नहीं करेगा कहकर गंदी गंदी गाली देने लगा.

कुशलचंद ने बताया कि उसके द्वारा गाली बकने से मना करने पर उसके भाई उमेशचंद उसे जान से मार देने की धमकी देने लगा और उसे झुठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा देने की धमकी देने लगा.

मामले में जब वहां पर उपस्थित तीशिफ अली शेख और शशांक जैन ने बीच बचाव किया, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें