महासमुंद : मछली मार्केट के बाहर से मोटरसायकल चोरी
महासमुंद के मछली मार्केट नयापारा से एक मोटरसायकल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.
ग्राम खैराभाठा निवासी रामकुमार देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह महासमुंद में आदित्य मोबाईल शाप में काम करता है, तथा 26 जुलाई 2024 को अपने मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमाक CG 06 GD4020 में मछली मार्केट नयापारा सब्जी खरीदने गया था. जहाँ वह सब्जी मार्केट के बाहर रोड किनारे में बाहर मोटर सायकल को खड़ी कर सब्जी खरीदने गया और सब्जी खरीद कर करीब दोपहर 1.00 बजे वापस अपने मोटर सायकल के पास आकर देखा तो खड़े किये स्थान पर मोटर सायकल नहीं था. जिसका आसपास एवं संभावित स्थानों पर पता तलाश करने पर नहीं मिला.
रामकुमार ने बताया कि कोई अज्ञात उसकी मोटर सायकल बजाज प्लेटीना ब्लेक मेहरूम कलर क्रमांक CG 06 GD4020 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 9,000/- रूपये को कोई चोरी कर ले गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.