कोमाखान : खेत में काम कर रहे पति-पत्नी से तीन लोगों ने की मारपीट.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम पटपरपाली के एक खेत में अपनी पत्नी के साथ काम कर रहे व्यक्ति की तीन लोगों ने खेत में मिट्टी क्यो डाल रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम पटपरपाली निवासी ढकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई 2024 को वह दोपहर करीब 01.00 बजे अपनी पत्नी रमशीला साहू के साथ मे डोकरा बाहरा खार के अपने खेत में काम कर रहा था तो तभी उसके पड़ोसी गौकरण साहू, गजेन्द्र साहू और युवराज साहू उसके साथ अश्लील गाली देते हुए मेरे खेत में मिट्टी क्यो डाल रहे हो आज तुम दोनो को जान से सहित खतम कर देंगे कहकर डण्डा से मारने लगे. जिसपर ढकेश्वर की पत्नी रमशीला बाई साहू छुड़ाने लगी तो युवराज साहू छाता से उसके बांह पर, पेट पर मारने लगा तथा गजेन्द्र साहू ढकेश्वर के बाल को पकड़कर हाथ मुक्का झापड़ से पीठ, सिर तथा गाल मे मारपीट करने लगा.
मारपीट से जब ढकेश्वर ने बचाव बचाव करके चिल्लाया तब बगल खेत मे काम कर रहे गांव के चेतन साहू आकर घटना को देखा सूना तथा बीच बचाव किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.