तुमगांव : पिता के साथ सिरपुर जा रहे युवक की टेंकर के पहिये के नीचे आने से हुई मौके पर मौत.
तुमगांव के तिराहा में एक टेंकर चालक की लापरवाही से अपने पिता के साथ मोटरसायकल में जा रहे युवक की टेंकर के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर निवासी घंसिया राम ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई 2024 को वह अपने ग्राम बोरसी से सिरपुर जाने के लिए अपने लड़का गिरीराज यादव एवं पड़ोसी लोकेश साहू के साथ घर के मोटर सायकल क्रमांक CG 23 M 4990 से निकला था. तथा मोटर सायकल को गिरीराज यादव चला रहा था.
घंसिया राम ने बताया कि इसी दौरान दोपहर करीबन 12:40 बजे एन.एच 53 रोड तुमगांव तिराहा सरायपाली मार्ग पर रायपुर की ओर से आ रही टेंकर वाहन क्रमांक GJ 04 AW9802 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उनके पल्सर मोटर सायकल CG 23 M 4990 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटरसायकल चला रहा लड़का टेंकर के पहिये के नीचे आ गया एवं गंभीर चोंट आने से शरीर क्षत विक्षप्त हो जाने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई तथा घंसिया राम एवं लोकेश साहू को भी चोंटे आई.
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.